शनि देवा जी, भक्तों की लाज रखनाVerified Lyrics 

Shani Deva Ji Bhakto Ki Laaj Rakhna

नीलांजन समाभासं रवि पुत्रां यमाग्रजं,
छाया मार्तण्डसंभूतं तं नामामि शनैश्चरम्,
जय जय शनिदेव,
शनि देवा पधारो, मेरे घर आना,
शनि देवा, करूँ सेवा,
शनि देवा जी, भक्तों की लाज रखना।

सूरज पिता है, माँ तेरी छाया,
सब से निराले स्वामी, श्याम वर्ण पाया,
माया न्यारी तेरी, छवि प्यारी तेरी,
न्याय करता, सुनों इक विनती मेरी,
जो चरणों में आये, उसकी पीड़ हरना।

शनि देवा, करूँ सेवा,
शनि देवा जी, भक्तों की लाज रखना,

सब की है एक, तेरी नौ-नौ सवारी,
सारे जहाँ में बस तू न्यायकारी,
लक्ष्मी गाती रहे, तुम को ध्याति रहे,
तेरे चरणों में सर को झुकाती रहे,
आके सिर पे बिसरिया के हाथ रखना,
शनि देवा, करूँ सेवा,
शनि देवा जी, भक्तों की लाज रखना।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *