साँचे मन से पितृ देव के, चरणों में करना फरियाद,

Sanche Man Se Piter Dev Ke Charno Me Krna Friyad.

तर्ज :क्या मिलिये ऐसे लोगों से..

साँचे मन से पितृ देव के, चरणों में करना फरियाद,
ऋतु अनुसार ही दान-धर्म हो, तब ही मिलेगा आशीर्वाद,
कलश घड़े का दान करो, ग्रीष्म ऋतु में जल की सुराही,
ए.सी. कूलर फ्रीज पॅखा दे, पित्तरों का सम्मान करो,
शीतल मन से ब्राह्मण देवा, दे देवेंगे आशीर्वाद। ऋतु अनुसार…..

वर्षा ऋतु में बरसाती या, छाता छतरी दान करो,
ब्राह्मण के घर छत टपके तो, उसका भी निर्माण करो,
ब्राह्मण मुख से निकली वाणी, खुशियों की देगी सौगात। ऋतु अनुसार…

शीत ऋतु में शाल दुशाला, स्वेटर कम्बल बॉटो ना,
कहे रवि पित्तर कृपा से, सारे संकट काटो ना,
गाँठ बाँध लो ये सब बातें, सदा रहेंगे ठाठ और बाट। ऋतु अनुसार…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *