ये बाबा मोर छड़ी वाला Ye Baba Morchhadi Walaverified 

Ye Baba Morchhadi Wala

मन को लुबहाये ये तो सबको ही भाए ये प्रेम बडाये सबसे,
ये बाबा मोर छड़ी वाला,
जो भी आये सबको निभाए।
ये बाबा नीले घोड़े वाला
ये बाबा मोर छड़ी वाला।।

श्याम का रंग नीला पहने पीताम्बर पीला,
इसका बागा सजीला इसका रूप है नशीला,
जो भी देखे होश गवाए,
ऐसा जादू इसने डाला,
ये बाबा मोर छड़ी वाला।।

घोड़ा इसका है नीला, सरपट डोरे फुर्तीला,
इसको नजर नही लागे, बांका कद है गठीला,
श्याम का सेवक चम् चम् नाचे,
ये तो होके मतवाला,
ये बाबा मोर छड़ी वाला,……..

कलयुग अवतारी तीन बाणों का धारी,
महिमा इनकी है न्यारी, पूजे ये दुनिया सारी,
भोग लगाये आशीष पाए सबका बने रखवाला,
ये बाबा मोर छड़ी वाला।।

सिर मोर मुकुट पहने कानो में कुंडल गहने,
इसकी चितवन है प्यारी निर्मल कहता क्या कहले,
देव निराला है मतवाला ये तो मोहन मुरली वाला,
ये बाबा नीले घोड़े वाला
ये बाबा मोर छड़ी वाला।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *