जपते रहना श्याम नाम तुम, काम तेरे वो आएगा।

Japte Rahna Shyam Naam Tum, Kaam Tere Vo Aayega

♡

तर्ज – कसमें वादे प्यार वफा सब…

जपते रहना श्याम नाम तुम, काम तेरे वो आएगा।
जहाँ भी तेरे पग बहकेंगे, वहीं वो राह दिखाएगा।।
श्याम शरण में आजा तेरी, हर उलझन सुलझाएगा।
दु:ख के कांटे दूर हटाकर, सुख के फूल बिछाएगा।
जीवन भर फिर ना हो अंधेरा, ऐसा दीप जलाएगा।। जपते रहना..

श्याम सांवरे जैसा जग में, कोई लखदातार नहीं।
हर सुख-दु:ख में साथ रहे वो, श्याम के जैसा यार नहीं।
जहाँ पुकारोगे तुम इसको, वहीं खड़ा ये पाएगा ।। जपते रहना..

दुनिया वाले खुद ही दु:खी हैं, तेरे दु:ख क्या धोऐंगे।
जिनको माझी बना रहा तू, वो ही नाव डुबोऐंगे।
हैं मतलब के लोग यहाँ पर, किसको मीत बनाएगा।। जपते रहना..

“गजेसिंह” ये जग है सराय, किसका यहाँ ठिकाना है।
दो दिन का दाना चुगकर, ये पंछी तो उड़ जाना है।
श्याम नाम के सिवा तुम्हारे, साथ ना कोई जाएगा।। जपते रहना..

One Comment

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *