राम हैं स्वनाम धन्य, राम धन्य नाम,Verified Lyrics  

Ram Hai Sawnaam Dhany Ram Dhany Naam

राम हैं स्वनाम धन्य, राम धन्य नाम,
राम को प्रणाम, राम नाम को प्रणाम,
राम भजन कर मन…..
ओ मन रे कर तू राम भजन कर मन।।

सब में राम, राम में है सब,
तुलसी के प्रभु, नानक के रब्ब
राम रमईया घट-घट वासी,
सत्य कबीर बचन…
राम भजन कर मन।।

राम नाम में पावत पावन
रवि तेजोमय चन्द्र सुधा धन
राम भजन बिन ज्योति ना जागे
राम भजन कर मन।।

नाम भजन में ज्योति असीमित
मंगल दीपक कर मन दीपित
सकल अमंगल हरण भजन है
सकल सुमंगल करन….
राम भजन कर मन।।

ओ मन रे कर तू, ओ मन रे कर तू राम भजन,
राम भजन कर मन।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *