आन मिलो मोहे राम, राम मेरे।

Aan Milo Mohe Raam, Raam Mere

♡

आन मिलो मोहे राम, राम मेरे।
मन व्याकुल है, तन बेसुध है,
अँखिओं में आ गए प्राण॥

तुम तो दुःख में छोड़ गए हो, तोड़ के हमसे नाता,
मेरे लिए रघुवीर तुम्ही हो पिता बंधू और माता।
तुम ही नहीं तो मेरा जीवन आएगा किस काम॥
आन मिलो मोहे राम, राम मेरे…

जिस पथ से तुम चले उसी के कण कण बने सितारे,
हमसे तो पत्थर अच्छे जो चूमे चरण तिहारे।
हम ही एक अभागे जिनसे दूर रहे तुम राम॥
आन मिलो मोहे राम, राम मेरे…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *