जटाधार शिव जटाधार, भोला भंडारी जटाधारVerified Lyrics 

Jatadhar Shiv Jatadhar Bhola Bhandari Jatadhar

♡

जटाधार शिव जटाधार,
भोला भंडारी जटाधार,
जटा में जिस की गंग विराजे,
तेज है माथे चंदा साजे,
कान में जिसके कुण्डल साजे,
वो करता करता… जटाधार
जटाधार शिव जटाधार,
भोला भंडारी जटाधार ॐ शिव…

गौरा जिसकी जन्मो से दासी,
वो भोला है घट घट वासी,
जिसके लिए जगत है झांकी,
सृष्टि का आधार… जटाधार शिव जटाधार
भोला भंडारी जटाधार ॐ शिव…

जंतर मंत्र मस्त कलंदर,
वो नाथ है सब के अंदर,
हर दिल में है जिसका मंदिर,
पूजे सब संसार… जटाधार शिव जटाधार
भोला भंडारी जटाधार… ॐ शिव

बाघंबर की खाल आधी,
सिर गंगा की धार है छोड़ी,
पूजे शिव को सभी अघोरी,
तीन लोक आधार… जटाधार शिव जटाधार
भोला भंडारी जटाधार… ॐ शिव

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *