तेरा पल पल बीता जाए मुख से जपले नमः शिवाय।

Tera Pal Pal Beeta Jaye Mukh Se Japale Namah Shivaay.

♡

तेरा पल पल बीता जाए मुख से जप ले नमः शिवाय।। 
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय॥

◾️शिव शिव तुम हृदय से बोलो,
मन मंदिर का परदा खोलो, 
तेरा अवसर खाली ना जाए,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥

◾️यह दुनिया पंछी का मेला, 
समझो उड़ जाना है अकेला, 
तेरा तन ये साथ न जाय,
मुख से जप ले नमः शिवाय ॥

◾️मुसाफिरी जब पूरी होगी,
चलने की मजबूरी होगी, 
तेरा बिगड़ा प्राण रह जाये,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥

◾️शिव पूजन में मस्त बने जा,
भक्ति सुधा रस पान किये जा, 
तु दर्शन विश्वनाथ के पाय,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *