कलयुग में शनिदेव की, महिमा महान हैVerified Lyrics 

Kalyug Mein Shanidev Ki Mahima Mahan Hai

कलयुग में शनिदेव की, महिमा महान है,
बदले समय की चाल जो-२ ऐसा तूफान है,
कलियुग में शनिदेव की, महिमा महान है।

दृष्टि दया की हो अगर, उसको बना दिया,
दुनिया में उसके नाम का, सिक्का चला दिया,
ये न्याय के है देवता, किरपा निधान है,
कलियुग में शनिदेव की, महिमा महान है।

घनघोर आँधियों में भी, कोई फिकर नहीं,
जब साथ हो रवि तनय, कोई भी डर नहीं,
ये है दया की मूर्ति, करुणा की खान है,
कलियुग में शनिदेव की, महिमा महान है।

दुःख दर्द जो आए कभी, इनको पुकार लो,
शनिदेव को मना के तुम, जीवन संवार लो,
“नरसी” ये जिंदगी बने, जन्नत समान है,
कलियुग में शनिदेव की, महिमा महान है।

कलयुग में शनिदेव की, महिमा महान है,
बदले समय की चाल जो-२ ऐसा तूफान है,
कलियुग में शनिदेव की, महिमा महान है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *