तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी

Tere Dar Pe Aaya Sudama Bhikhaari

♡

आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥
तेरे दर पे आया सुदामा पुजारी॥
आओ कन्हैया, आओ मुरारी…

◾️ क्या मैं बताऊँ, क्या मैं सुनाऊँ,
एक दुःख नहीं जो मैं मन में छिपाऊँ।
घट-घट की जानते हो, तुम सब मुरारी,
तेरे दरपे आया सुदामा भिखारी॥
आओ कन्हैया, आओ मुरारी…

◾️ ना तो डगर है, ना कोई घर है,
फटे हुए कपड़े हैं, तुझे सब खबर है।
क्या तुम परीक्षा, लेते हमारी,
तेरे दरपे आया सुदामा भिखारी॥
आओ कन्हैया, आओ मुरारी…

◾️ नैनों में आँसू, उठे ना कदम है,
आवो कन्हैया अब तो, होठों पे दम है।
जरा आ के देखो, दशा तो हमारी,
तेरे दरपे आया सुदामा भिखारी॥
आओ कन्हैया, आओ मुरारी…

◾️ आवो कन्हैया, छूटे अब दम है,
अगर अब ना आये तो माँ की कसम है।
माँ की कसम सुनके, पहुँचे मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥
आओ कन्हैया, आओ मुरारी…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *