प्रेम की बात निराली हैVerified 

Prem Ki Baat Nirali Hai Hindi Lyrics

प्रेम की बात निराली है,
जिसने प्रेम किया न हरि से, वो नर खाली है,
प्रेम की बात….

प्रेम किया मीरा बाई विष पी गई प्याली है,
धन्य जाट के होवष में प्रभु बन गया हाली है,
प्रेम की बात….

प्रेम किया कर्मा बाई ने लेकर चाली है, खीचड़लो लेकर चाली है
अरे श्याम खीचड़ो खा गयो, थाली करदी खाली है,
प्रेम की बात…

प्रेम किया बजरंग बलि ने, पुंछ जला ली है,
ओ अपनी पूंछ जला ली है।
प्रभु प्रेम वश हो बजरंग ने, द्रोणागिरि उठा ली है,
प्रेम की बात…..

कृष्ण सुदामा की प्रेम कथा तो, अज़ब निराली है,
हाल सुदामा का देखा, अँखियाँ भर आ ली है,
प्रेम की बात…..

प्रेम किया नरसी भगत ने, बैटा बना लिया है।
हरि को बैटा बना लिया है।
भरयो मायरो नानी बाई को, जग देखन आली है।
प्रेम की बा…..

नामदेव रविदास कबीरा, हरि सभा.. ली है
जग तोड़ इक जोड़ राम से, सूरत लगा ली है।
प्रेम की बात निराली…..

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *