कन्हैया तुम्हे एक नजर देखना है,Verified 

Kanhiya Tumhe Ek Najar Dekhna Hai.

♡

कन्हैया तुम्हे एक नजर देखना है,
जिधर तुम छुपे हो उधर देखना है।।

अगर तुम हो दीनो के आहो के आशिक,
तो आहो का अपना असर देखना है।
[जिधर तुम छुपे… देखना है।]

उबारा था जिस हाथ ने गिद्ध गज को,
उसी हाथ का अब असर देखना है।
[जिधर तुम छुपे… देखना है।]

विधुर भीलनी के जो घर तुमने देखे,
तो हमको तुम्हारा भी घर देखना है।
[जिधर तुम छुपे… देखना है।]

टपकते है द्रग बिंदु तुमसे ये कहकर,
तुम्हे अपनी उल्फत मे तर देखना है।
[जिधर तुम छुपे… देखना है।]

कन्हैया तुम्हे एक नजर देखना है,
जिधर तुम छुपे हो उधर देखना है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *