कन्हैया तुझे आना पड़ेगाVerified Lyrics  

Kanhiya Kanhiya Tujhe Aana Pdega

♡

कन्हैया कन्हैया तुझे आना पड़ेगा आना पड़ेगा,
वचन गीता वाला निभाना पड़ेगा..

गोकुल में आया मथुरा में आ
छवि प्यारी प्यारी कहीं तो दिखा,
अरे सांवरे देख आ के ज़रा
सूनी सूनी पड़ी है तेरी द्वारिका..

जमुना के पानी में हलचल नहीं,
मधुबन में पहला सा जलथल नहीं,
वही कुंज गलियाँ वही गोपिआँ,
छनकती मगर कोई झान्झर नहीं…

आओ कृष्ण कन्हैया हमारे घर आओ,
माखन मिश्री दूध मलाई जो चाहो सो खाओ…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *