दिल ले लिया है मेरा वो नंद के दुलारे

Dil Le Liya Hai Mera Vo Nand Ke Dulaare

♡

दिल ले लिया है मेरा वो नंद के दुलारे।
पनिया भरन गई मैं जमुना नदी किनारे॥

◾️ सर पर मुकुट जड़ा था,
कानो कुंडल पड़ा था,
पनघट निकट खड़ा था,
कर प्रेम के इशारे।
दिल ले लिया है मेरा वो नंद के दुलारे॥

◾️ गल विच फूल माला,
लोचन परम रसाला,
कटी मेखला विशाला,
तन पीत वसन धारी।
दिल ले लिया है मेरा वो नंद के दुलारे॥

◾️ बंसी अधर लगाई,
मधुरी धुनी सुनाई,
तन की खबर भुलाई,
घर काज सब विसारे।
दिल ले लिया है मेरा वो नंद के दुलारे॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *