जब से तेरी मेरी मुलाकात हो गयी

Jab Se Teri Meri Mulakaat Ho Gayi

♡

जबसे तेरी मेरी मुलाकात हो गयी,
सारे कहते है की करामात हो गयी।
दुनिया दीवानी मेरे साथ हो गयी,
सारे कहते है करामात हो गयी॥

◾️ संवारे सलौने श्याम, झूम झूम गाऊ मैं
तूने क्या किया है कैसे तुझको बताऊ मैं।
खुशियों की जैसे बरसात हो गयी है,
सारे कहते है की करामात हो गयी॥

◾️ एक वो जमाना था, ठोर न ठिकाना था
देखते ही मुझसे आँखे, फेरता जमाना था।
किस्मत बुलंद रातों रात हो गयी,
सारे कहते है की करामात हो गयी॥

◾️ ‘लेहरी’ दीया जो तूने, कभी न भुलाऊगा
जिंदगी ये सारी तेरी, सेवा में बिताऊंगा।
आँखों ही आँखों में अपनी बात हो गयी,
सारे कहते है की करामात हो गयी॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *