छगन मगन मेरे लाल को, आजा रे निंदिया आ,Verified Lyrics  

Chagan Magan Mere Lala Ko Aaja Re Nindiya Aa

छगन मगन मेरे लाल को, आजा रे निंदिया आ,
चंचल मन घनश्याम के, नैनन बीच समा,
छगन मगन मेरे लाल को…

जप तप पूजा पाठ सो, विधिना दिया मोहे लाल,
सो जा कन्हैया लाड़ले, मैया बजावे ताल,
कैसे सुलाऊँ लाल को, धीरे धीरे लोरी गा,
छगन मगन मेरें लाल को…

सोवे कन्हैया पालनो, बांकि है छवि अभिराम,
आंगन की शोभा है मेरो, मनमोहन घनश्याम,
मैया रही तुझको बुला, छगन मगन मेरें लाल को…

छगन मगन मेरे लाल को, आजा रे निंदिया आ,
चंचल मन घनश्याम के, नैनन बीच समा,
छगन मगन मेरें लाल को…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *