सुख चाहे तो कान्हा को मना लेVerified Lyrics 

Sukh Chahe To Kanha Ko Manale

Singer Name : singer : नितेश कुमार

कान्हा को भावे भक्ति, भक्ति से मिले शक्ति…
जग करो अब युक्ति, हरि नाम से मिलती मुक्ति…
हरि नाम से मिलती मुक्ति…

सुख चाहे तो कान्हा को मना ले…२
प्रभू चरणों में मन को लगा ले..२
भव सागर से नैया पार लगा ले…२
अब प्रभू का कीर्तन गा ले…२
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी
हे नाथ नारायण वासुदेवाय..३

सब कुछ झूठा है इस जग में
एक श्याम नाम सांचा
जीवन व्यर्थ उसी का जो
हरि नाम को कभी न ध्याता..२

पग पग में बंधन है कितने…२
जरा लगन प्रभू में लगा ले…
जरा हरि नाम तो गा ले…
श्री कृष्ण गोविन्द ……३

प्रभू करुणा के सागर हैं
ले लो उनसे करुणा
काम, क्रोध, मद, मोह को छोड़ो
हरि नाम से है भव तरना…२

काहे मन को तू भरमाए..२
जरा मन को तू राह दिखा दे
जरा हरि नाम तो गा ले…
श्री कृष्ण गोविन्द…..२

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *