आओ मेरी सखियो मुझे मेहँदी लगा दोVerified Lyrics 

Aao Meri Sakhiyo Mujhe Mehndi Laga Do

♡

आओ मेरी सखियो मुझे मेहँदी लगा दो,
मेहँदी लगा दो, मुझे सुन्दर सजा दो ,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो।

सतसंग मे मेरी बात चलायी,
सतगुरु ने मेरी किन्ही सगाई,
उनको बोला के हथलेवा तो करा दो,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो।

ऐसी ओडु चुनरी जो रंग नाही छूटे,
ऐसा वरु दूल्हा जो कबहू ना छूटे,
अटल सुहाग वाली बिंदिया लगा दो,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो।

ऐसी पहनू चूड़ी जो कभहु न टूटे,
प्रेम प्रीती धागा कभ हु न छूटे,
आज मेरी मोतियों से मांग तो भरा दो,
सूंदर सजा दो मुझे मेहँदी तो लगा दो,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो।

भक्ति का सुरमा मैं आख मे लगाउंगी,
दुनिया से नाता तोड़ मैं उनकी हो जाउंगी,
सतगुरु को बुला के फेरे तो पडवा दो,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो।

बाँध के गुन्ग्रू मै उनको रीझुंगी,
ले के इक तारा मै श्याम श्याम गाऊँगी,
सतगुरु को बुला के बिदा तो करा दो,
मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *