मोहन से दिल क्यूँ लगाया है,Verified Lyrics 

Mohan Se Dill Kyon Lgaya.

♡

मोहन से दिल क्यूँ लगाया है,
यह मैं जानू या वो जाने।
छलिया से दिल क्यूँ लगाया है,
यह मैं जानू या वो जाने ॥

हर बात निराली है उसकी,
कर बात में है इक टेडापन ।
टेड़े पर दिल क्यूँ आया है,
यह मैं जानू या वो जाने ॥

जितना दिल ने तुझे याद किया,
उतना जग ने बदनाम किया।
बदनामी का फल क्या पाया हैं,
यह मैं जानू या वो जाने ॥

तेरे दिल ने दिल दीवाना किया,
मुझे इस जग से बेगाना किया।
मैंने क्या खोया क्या पाया हैं,
यह मैं जानू या वो जाने ॥

मिलता भी है वो मिलता भी नहीं,
नजरो से मेरी हटता भी नहीं।
यह कैसा जादू चलाया है,
यह मैं जानू या वो जाने ॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *