नज़रे जरा मिला ले, ऐ श्याम खाटू वाले,Verified Lyrics  

Nazre Jra Mila Le, Ye Shyam Khatu Vale

नज़रे जरा मिला ले, ऐ श्याम खाटू वाले…2
अपना मुझे बना ले, नजरें जरा मिला ले…

आया शरण में तेरी, फरियाद सुनले मेरी,
जल्दी करो सुनाई, किस बात की है देरी,
किस बात की है देरी, क्यों ना मुझे संभाले,
नजरें जरा मिला ले….

हारे का साथ दे दे, अटकी हुई को खे दे,
तेरा आसरा है मुझको, क्यों ना शरण में लेके,
क्यों ना शरण में लेके, चरणों में तू बिठा ले,
नजरें जरा मिला ले….

तेरी दया का प्यासा, आया हूँ लेके आशा,
नज़रे मिला के देखो, पढ़ लोगे दिल की भाषा,
पढ़ लोगे दिल की भाषा, कितने है दिल में छाले,
नजरें जरा मिला ले….

दर पे खड़ा सवाली, वापस ना जाए खाली,
कुम्भला ना जाए पौधा, सुनलो चमन के माली,
सुनलो चमन के माली, ‘बिन्नू’ को तू बचा ले,
नजरें जरा मिला ले….

नज़रे जरा मिला ले, ऐ श्याम खाटू वाले,
अपना मुझे बना ले, नजरें जरा मिला ले,
ऐ श्याम खाटू वाले….

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *