माता रानी कीजिये, कृपा की बरसातVerified Lyrics 

Mata Rani Kijiye Kripa Ki Barsat

माता रानी कीजिये, कृपा की बरसात,
सर पे हमारे रखिये-२ अपना वरदानी हाथ,
माता रानी कीजिये, कृपा की बरसात।

आप अगर चाहेंगी माँ, दुखड़े होंगे दूर,
दृष्टि दया की डालिए, हमपे एक भरपूर,
आप जो चाहे बिगड़ी-२ आप जो चाहे बिगड़ी,
बन जाएगी हर बार, माता रानी कीजिये…

जग जननी जगदम्बे माँ, आपसे ये विनती,
दुखियारों ने की है माँ, आपसे ये अरजी,
सुखमय कर दो मैया इन-२ सुखमय कर दो मैया इन,
सबके दिन और रात, माता रानी कीजिये,…

कबसे खड़े मँगते माँ, दुर्गा आपके द्वारे,
आस लिए आए है ये, झोली अपनी पसारे,
इन सबकी झोली में दे, इन सबकी झोली में दे,
दीजिये माँ खैरात, माता रानी कीजिये…

ना माँगे हम हीरे ना, मांगे माँ हम ना मोती,
ना चाहे हम सोना ना, आपसे मांगे चाँदी,
जन्म जन्म का मैया-२ हम चाहे आपका साथ,
माता रानी कीजिये,…

आपकी लीला महिमा जाने, है ये जग सारा,
भक्तों को मिलता है ये, आपके दर पे सहारा,
आपके के दर पे बिगड़े-२ बन जाते है हालात,
माता रानी कीजिये,…

माता रानी कीजिये, किरपा की बरसात,
सर पे हमारे रखिये-२ अपना वरदानी हाथ,
माता रानी कीजिये…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *