प्रेम का धागा, तुमसे बांधाVerified Lyrics 

Prem Ka Dagha Tumse Bandha

♡

Singer Name : singer : अज्ञात

प्रेम का धागा, तुमसे बांधा, कभी टूटे ना,
चाहे जग रूठे मेरी मैया तू रूठे ना।।टेर।।

ना धन दौलत ना ही शोहरत ना ही कोई खज़ाना
दिल ये चाहे लगा रहे बस दर पे आना जाना
तार जुड़े जी दर पे तेरे कभी टूटे ना।।१।।

मोह के बंधन टूट गए है जबसे जुड़ा हूँ तुमसे
अब तो मिलता है गम भी मुस्कुराके मुझसे
थामे रखना हाथ मेरा ये कभी छूटे ना।।२।।

समझ के मुझको अपना तूने पकड़ी मेरी कलाई
हर रास्ता आसान हुआ है जब तू बानी हमराही
जीवन पथ पे साथ तुम्हारा कभी छूटे ना।।३।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *