धड़कन ये बोलें भगवती लक्ष्मी नम:Verified Lyrics 

Dhandkan Ye Bole Bhagwati Laxmi Namh

दिल की हर धड़कन ये बोलें भगवती लक्ष्मी नम:।
जिंदगी में रस ये घोले भगवती लक्ष्मी नम:॥

हरि के संग इन्हे जिसने पूजा वो मगन हरपल रहे,
मस्ती में वो अपनी डोले भगवती लक्ष्मी नम:।
जिंदगी में रस ये घोले भगवती लक्ष्मी नम:॥

वैभव यश कीर्ति को बांटे धन की वर्षा ये करे,
द्वार किस्मत का ये खोले भगवती लक्ष्मी नम:।
जिंदगी में रस ये घोले भगवती लक्ष्मी नम:॥

होती है जिसपे मेहर माँ लक्ष्मी की कुंदन सुनो,
मुस्कुराता हौले हौले भगवती लक्ष्मी नम:।
जिंदगी में रस ये घोले भगवती लक्ष्मी नम:॥

दिल की हर धड़कन ये बोले भगवती लक्ष्मी नम:,
दिल की हर धड़कन ये बोलें भगवती लक्ष्मी नम:।
जिंदगी में रस ये घोले भगवती लक्ष्मी नम:॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *