पाप की नगरिया में पुण्य कब कमाओगे

Pap Ki Nagriya Mein Punay Kab Kamaoge

पाप की नगरिया में, पुण्य कब कमाओगे।
अरे खाली हाथ आये हो, खाली हाथ जाओगे।।
पाप की नगरिया में, पुण्य कब कमाओगे।

तेल भी हुआ मंहगा, लकडिया नही मिलती।
अबकी बार होली में, किसका घर जलाओगे।।
पाप की नगरिया में पुण्य कब कमाओगे।

संभलके तुम चलना, हर कदम पे है धोखा।
अरे रेत की जमीन है ये, कैसे महल बनाओगे।।
पाप की नगरिया में, पुण्य कब कमाओगे।
पाप की नगरिया में, पुण्य कब कमाओगे।

अरे खाली हाथ आये हो, खाली हाथ जाओगे।।
पाप की नगरिया में, पुण्य कब कमाओगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *