राम तुम बड़े कृपालु हो शाम तुम बड़े दयालु हो

Ram Tum Bade Krpaalu Ho Shaam Tum Bade Dayaalu Ho

♡

राम तुम बड़े कृपालु हो, शाम तुम बड़े दयालु हो।
नाथ तुम बड़े दयालु हो, प्रभु जी तुम बड़े कृपालु हो॥

◾️ और न कोई हमारा है, मुझे इक तेरा सहारा है।
कि नईया डोल रही मेरी, प्रभु जी तुम करो न अब देरी॥

◾️ तेरा यश गाया वेदों ने, पार नहीं पाया वेदों ने।
नेती नेती गाया वेदों ने, सदा ही धिआया वेदों ने॥

◾️ भले हैं बुरे हैं तेरे हैं, तेरी माया के घेरे हैं।
चरण के हम सब चेरे हैं, प्रभु जी हम बालक तेरे हैं॥

◾️ तुम्हारा नाम मिले भगवन, सुबह और शाम मिले भगवन।
भक्ति का दान मिले भगवन, कि आठों याम मिले भगवन॥

◾️ सहारा भक्तों के हो आप, मिटाते हो सब के संताप।
करें जो भक्ति भाव से जाप, मिटे सब जन्म जन्म के पाप॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *