राम से बड़ा राम का नाम.. सिमरिये नाम रूप बिनु देखे

Ram Se Bada Ram Ka Naam, Simariye Naam Roop Binu Dekhe

♡

अंत में निकला ये परिणाम, ये परिणाम,
राम से बड़ा राम का नाम..

◾️ सिमरिये नाम रूप बिनु देखे,
कौड़ी लगे ना दाम.
नाम के बांधे खिंचे आयेंगे,
आखिर एक दिन राम.
राम से बड़ा राम का नाम..

◾️ जिस सागर को बिना सेतु के,
लांघ सके ना राम.
कूद गये हनुमान उसी को,
लेकर राम का नाम.
राम से बड़ा राम का नाम..

◾️ वो दिलवाले डूब जायेंगे और,
वो दिलवाले क्या पायेंगे,
जिनमें नहीं है नाम..
वो पत्थर भी तैरेंगे जिन पर
लिखा हुआ श्री राम.
राम से बड़ा राम का नाम..

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *