मुझे चढ़ गया भगवा रंग Mujhe Chadh Gya Bhagwa Rang Lyricsverified 

Mujhe Chadh Gya Bhagwa Rang Lyrics

जय श्री राम
ये भगवा रंग, रंग रंग-3
जिसे देख जमाना हो गया दंग।
जिसे ओढ़ के नाचे रे बजरंग।
मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग-4
ये भगवा रंग, रंग रंग-3

ये भगवा रंग है ऋषि मुनिओं,
और संतो का,
हिन्द के वीर बलियो का,
और महंतो का,
मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग-2
जय श्री राम।

ये रंग रंग लिया माँ भारती के,
वीर लालो ने।
नही घुल सकता है ता जिंदगी,
नदियों ना तालों में।
मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग-2
जय श्री राम।

ये वो रंग है जो जनक लली के,
मस्तक से आया है।
जिसे अंजना के लल्ला ने,
चोले में लगाया है।
मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग-2
जय श्री राम।

ये वो रंग है जो श्री राम जी के,
मन को भाया है।
अवध को छोड़ते समय, प्रभु ने,
तन रंगाया है।
मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग-2
जय श्री राम।

सुनो जी पार्थ को, भारत भूमि में,
यह रंग चढ़ गया।
न्याय और नित के पीछे, वो,
अपनो से लड़ गया।
मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग-2
जय श्री राम।

ये भगवा रंग, रंग रंग-3
जिसे देख जमाना हो गया दंग।
जिसे ओढ़ के नाचे रे बजरंग।
मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग-4

 

भगवा लहरायेंगे
मुझे चढ़ गया भगवा रंग

2 Comments

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *