भक्तो फूलो की बरसात करोVerified Lyrics 

Bhakto Phoolo Ki Barsat Karo

♡

भक्तो फूलो की बरसात करो,
दर्शन देने माँ झंडे वाली आई है,
झंडे वाली का दर्श निराला है,
कण-कण में ज्योत समाई है,
भक्तो फूलो की बरसात करो।

जो भी माँ की महिमा गाते है,
वो मन की मुरादे पाते है,
जिस मन में माँ बसे माँ की मूरत,
उसने ही जन्नत पाई है,
भक्तो फूलो की बरसात करो।

ऊँचे आसन पे बिराजे माँ,
तू ही लाल चोले में साजे माँ,
मेरी मैया की शान निराली है,
सारी दुनिया ही रोशनाई है,
भक्तों फूलो की बरसात करो।

माँ का दरबार दिल्ली में,
बड़ी रहमत बरसे दिल्ली में,
दिलशाद जो पीते चरणामृत,
उसने ही जन्नत पाई है,
भक्तो फूलो की बरसात करो।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *