महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा हैVerified Lyrics 

Mahakal Ki Kripa Se Sab Kaam Ho Raha Hai

♡

महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है,
करता है मेरा बाबा मेरा नाम हो रहा है।
महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है॥

तेरी दया से बाबा दुनिया ये चल रही है,
हैरान है जमाना मंजिल भी मिल रही है,
तेरे नाम का दीवाना संसार हो रहा है।
महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है॥

मेरी जिंदगी में तुम हो किस चीज की कमी है,
किसी और चीज की अब दरकार भी नहीं है,
तेरे साथ से गुलाम अब गुलफाम हो रहा है,
करता है मेरा बाबा मेरा नाम हो रहा है।
महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है॥

मुझे हर कदम कदम पर तूने दिया सहारा,
मेरी जिंदगी बदल दी तूने कर के इक इशारा,
एहसान पे तेरा ये एहसान हो रहा है,
करता है मेरा बाबा मेरा नाम हो रहा है।
महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *