जो शिव को ध्याते हैं, शिव उनके हैंVerified Lyrics 

Jo Shiv Ko Dhyate Hai Shiv Unke Hai

ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
जो शिव को ध्याते हैं, शिव उनके हैं

शिव को ना गर्ज कोई, छोटी बड़ी बात से
शिव तो हैं खुश होते, भवाना की बात से
मानव हैं पाते उसे निश्चय से जप से
दानव वरदान लेते बरसों के तप से

जो श्रदा दिखाते हैं, जो श्रदा दिखाते हैं
जो शिव को ध्याते हैं, शिव उनके हैं
निष्ठा का दूध और जल उनको भाये रे
मेवा अभिमान का न उनको रिजाये रे
रावन ने पाई जिनसे सोने की लंका है
उन की दयालता पे हमको न शंका है

जो शिव के हो जाता हैं, शिव उनके हैं
जो शिव को ध्याते हैं, शिव उनके हैं

शिव ही शिवालय में शिव ही कैलाश में
शिव तो हैं भक्तों के मन के विश्वास में
शिव को न पाया जाए ऊँचे दिमागों से
बंध जाते प्रेम के कच्चे ही धागों से…

जो प्रेम बढ़ाते हैं शिव उनके हैं
जो शिव को ध्याते हैं, शिव उनके हैं…2
जय शिव शम्भू भोलेनाथ

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *