बिगड़ी मेरी बना दोVerified Lyrics 

Bigadi Meri Bana Do

♡

बिगड़ी मेरी बना दो,
दुःख दर्द सब मिटा दो,
दुःख सब के हरने वाले।

मेरे बाबा भोले भाले,
मेरे शम्भू भोले भाले-२
बिगड़ी मेरी बना दो।

कोई भूल हो गयी हो,
मेरे स्वामी माफ़ करना,
कोई भूल हो गयी हो।

सेवक हैं हम तो तेरे,
तुम दाता हो हमारे-२
बिगड़ी मेरी बना दो।

दुःख संकटों से बाबा,
मुश्किल में घिर रहा हूँ,
दुःख संकटों से बाबा।

शम्भू मुझे बचालो,
मैं शरण में तुम्हारी-२
बिगड़ी मेरी बना दो।

विषपान कर के तुने,
देवों को था बचाया,
विषपान कर के तुने।

कृपा का दान देकर,
निर्बल को बचा लो-२
बिगड़ी मेरी बना दो।

सदीओं से मेरे बाबा,
द्वार तेरे पड़ा हूँ,
सदीओं से मेरे बाबा।

गोदी में अब उठालो,
पड़ा चरणों में तुम्हारे-२
बिगड़ी मेरी बना दो।

मेरे बाबा भोले भाले,
मेरे शम्भू भोले भाले-२
बिगड़ी मेरी बना दो।

बिगड़ी मेरी बना दो,
मेरे बाबा भोले भाले,
मेरे शम्भू भोले भाले।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *