ओ रे फकीरा मेरे साईंVerified Lyrics 

O Re Fakira Mere Sai

♡

Singer Name : singer : L.Nitesh Kumar

गुरु शरण आज मन सुमिरे, आओ साँई नाथ कृपालू….
करुणा वत्सल हे सच्चिदानंद, अब कृपा करो हे दयालू…..
ओ रे फकीरा मेरे साईं…… ओ रे फकीरा……

ओ रे फकीरा मेरी सांई, संकट की घड़ी आई …२
भक्तों के सांई…. कष्ट मिटाओ…….२
आज बनाओ सबकी बिगड़ी…….२
मेरे सांई… मेरे सांई ……
ओ रे फकीरा मेरी सांई ……

शिर्डी की महामारी तुमने पल भर में हर ली
चमत्कार ऐसे दिखलाए पावन हुई शिर्डी
अपने भक्तों के दुःख सारे हरते साईं नाथ सुखकारी
आज भक्तों के काज संवारो आओ अमंगलहारी
आज साईं मेरे दरस दिखा दो …भक्तों ने आरति गाई ……२
ओ रे फकीरा मेरी सांई ……

जब-जब दुःख की काली बदरी… जग में छाई
तब-तब तुमने रूप कई धर… खुशियाँ बरसाई
तेरे भक्तों का तू ही सहारा… सुन लो हे भयहारी
श्रद्धा-सबुरी के दाता तुम हो.. हम सब के हितकारी
बाबा फिर से लीला दिखा दो …साईं मेरे सुखदाई… २
ओ रे फकीरा मेरी सांई……

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *