तूने अजब रचा भगवान, खिलौना माटी काVerified Lyrics 

Tune Ajab Racha Bhagwan Khilona Mati Ka

तूने अजब रचा भगवान, खिलौना माटी का।
माटी का रे माटी का, माटी का रे माटी का।
तुने अजब रचा भगवान, खिलौना माटी का॥

कान दिए हरि भजन सुनन को,
(कान दिए हरि भजन सुनन को)
तू मुख से कर गुणगान, खिलौना माटी का।
तुने अजब रचा भगवान, खिलौना माटी का॥

जीव्हा दी हरि भजन करन को,
(जीव्हा दी हरि भजन करन को)
दी आँखे कर पहचान, खिलौना माटी का।
तुने अजब रचा भगवान, खिलौना माटी का॥

शीश दिया गुरु चरण झुकन को,
(शीश दिया गुरु चरण झुकन को)
और हाथ दिए कर दान, खिलौना माटी का।
तुने अजब रचा भगवान, खिलौना माटी का॥

सत्य नाम का बना के बेड़ा,
(सत्य नाम का बना के बेड़ा)
और उतरे भव से पार, खिलौना माटी का।
तुने अजब रचा भगवान, खिलौना माटी का॥

तूने अजब रचा भगवान, खिलौना माटी का,
माटी का रे माटी का, माटी का रे माटी का।
तुने अजब रचा भगवान, खिलौना माटी का॥

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *