तेरी मुरली की धुन

Teri Murali Ki Dhun

♡

हरे कृष्णा कृष्णा बोल,
राधे राधे राधे बोल॥
हरे कृष्णा कृष्णा बोल,
राधे राधे राधे बोल॥
तेरी मुरली की धुन सुनने,
मैं बरसाने से आई हूँ।
मैं बरसाने से आई हूँ,
मैं वृषभानु की जाई हूँ।

◾️ अरे रसिया, ओ मन बसिया,
मैं इतनी दूर से आयी हूँ॥
तेरी मुरली की धुन सुनने,
मैं बरसाने से आई हूँ।
सुना है श्याम मनमोहन,
के माखन खूब चुराते हो।
उन्हें माखन खिलाने को,
मैं मटकी साथ लायी हूँ॥

◾️ तेरी मुरली की धुन सुनने,
मैं बरसाने से आई हूँ।
सुना है श्याम मनमोहन,
के गौएँ खूब चराते हो।
तेरे गौएँ चराने को,
मैं ग्वाले साथ लायी हूँ॥
तेरी मुरली की धुन सुनने,
मैं बरसाने से आई हूँ।

◾️ सुना है श्याम मनमोहन,
के किरपा (कृपा) खूब करते हो।
तेरी किरपा (कृपा) मैं पाने को,
तेरे दरबार आयी हूँ॥
तेरी मुरली की धुन सुनने,
मैं बरसाने से आई हूँ।
मैं बरसाने से आई हूँ,
मैं वृषभानु की जाई हूँ।

अरे रसिया, ओ मन बसिया,
मैं इतनी दूर से आयी हूँ॥
तेरी मुरली की धुन सुनने,
मैं बरसाने से आई हूँ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *