स्वागतम् कृष्णा शरणागतम् कृष्णाVerified Lyrics 

Swagtam Krishna Sharnagatam Krishna

स्वागतम् कृष्णा शरणागतम् कृष्णा,
स्वागतम् सुस्वागतम् शरणागतम् कृष्णा,
स्वागतम् सुस्वागतम् शरणागतम् कृष्णा,
स्वागतम् कृष्णा शरणागतम् कृष्णा।।

अभी आता ही होगा सलोना मेरा,
हम राह उसी की तका करते हैं,
कविता-सविता नहीं जानते हैं,
मन में जो आया सो बका करते हैं।।

पड़ते उनके पद पंकज में,
चलते-चलते जो थका करते हैं,
उनका रस रूप पिया करते हैं,
उनकी छवि-छाक छका करते हैं।।

अपने प्रभु को हम ढूंढ लियो,
जैसे लाल अमोलख लाखों में,
प्रभु के अंग में जितनी नरमी,
उतनी नर्मी नहीं माखन में।।

स्वागतम् कृष्णा शरणागतम् कृष्णा,
स्वागतम् सुस्वागतम् शरणागतम् कृष्णा,
स्वागतम् सुस्वागतम् शरणागतम् कृष्णा,
स्वागतम् कृष्णा शरणागतम् कृष्णा।।

 

One Comment

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *