मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना

Meri Vinati Yahi Hai Radha Rani Krpa Barsae Rakhna

♡

मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना
मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से लिपटाए रखना

◾️ छोड दुनिया के झूठे नाते सारे, किशोरी तेरे दर पे आ गया
मैंने तुमको पुकारा ब्रज रानी, जग से बचाए से रखना,
कृपा बरसाए रखना…

◾️ इन स्वांसो की माला पे मैं, सदा ही तेरा नाम सिमरूं
लागी राधा श्री राधा नाम वाली, लगन यह लगाए रखना
कृपा बरसाए रखना…

◾️ तेरे नाम के रंग में रंग के मैं डोलूं ब्रज गलियन में,
कहे ‘चित्र विचित्र’ श्यामा प्यारी वृन्दावन बसाए रखना
कृपा बरसाए रखना…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *