करुणा भरी पुकार सुन, अब तो पधारो मोहना,Verified Lyrics  

Karuna Bhari Pukar Sun, Ab To Pdharo Mohna

♡

करुणा भरी पुकार सुन अब तो पधारो मोहना,
कृष्ण तुम्हारे द्वार पर आया हूँ मैं अति दीन हूँ,
करुणा भरी निगाह से अब तो पधारो मोहना…

कानन कुण्डल शीश मुकुट गले बैजंती माल हो,
सांवरी सूरत मोहिनी अब तो दिखा दो मोहना…

पापी हूँ अभागी हूँ दरस का भिखारी हूँ,
भवसागर से पार कर अब तो उबारो मोहना…
दर्शन दो घन्श्याम नाथ मोरी अँखियाँ प्यासी रे…

मंदिर मंदिर मूरत तेरी फिर भी न दीखे सूरत तेरी,
युग बीते ना आई मिलन की पूरनमासी रे,
दर्शन दो घन्श्याम नाथ मोरि अँखियाँ प्यासी रे…

द्वार दया का जब तू खोले पंचम सुर में गूंगा बोले,
अंधा देखे लंगड़ा चल कर पँहुचे काशी रे,
दर्शन दो घन्श्याम नाथ मोरि अँखियाँ प्यासी रे…

पानी पी कर प्यास बुझाऊँ नैनन को कैसे समजाऊँ,
आँख मिचौली छोड़ो अब तो घट घट वासी रे,
दर्शन दो घन्श्याम नाथ मोरि अँखियाँ प्यासी रे…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *