जय कृष्ण हरे श्री कृष्ण हरे..Verified Lyrics  

Jai Krishan Hare Shri Krishan Hare

जय कृष्ण हरे श्री कृष्ण हरे..
दुखियों के दुख दूर करे जय जय कृष्ण हरे ..

जब चारों तरफ़ अंधियारा हो आशा का दूर किनारा हो .
जब कोई ना खेवन हारा हो तब तू ही बेड़ा पार करे .
तू ही बेड़ा पार करे जय जय जय कृष्ण हरे ..

तू चाहे तो सब कुछ कर दे विष को भी अमृत कर दे .
पूरण कर दे उसकी आशा जो भी तेरा ध्यान धरे .
जो भी तेरा ध्यान धरे जय जय जय कृष्ण हरे ..

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *