जाने क्या जादू कर गयो रे, ओ बांके सांवरिया,Verified Lyrics  

Jane Kya Jadu Kar Gyo Re O Banke Sanwariya

जाने क्या जादू कर गयो रे, ओ बांके सांवरिया,
बांके सांवरिया, मेरे प्यारे सांवरिया,
जाने क्या जादु कर गयो रे, ओ बांके सांवरिया।।

जबसे सुनी है बैरन मुरलिया, मन में बस गई तोरी सुरतिया,
बंसी बजा के किधर गयो रे, ओ बांके सांवरिया,
जाने क्या जादु कर गयो रे, ओ बांके सांवरिया।।

बैरन हो गई रातों की निंदिया, भूल सकूँ ना मैं सांवरी सुरतिया,
घाव करेजवा में कर गयो रे, ओ बांके सांवरिया,
जाने क्या जादु कर गयो रे, ओ बांके सांवरिया।।

तेरे दरश को जियरा तरसे, नैना मोरा सावन ज्यूँ बरसे,
बरस बरस घर भर गयो रे, ओ बांके सांवरिया,
जाने क्या जादु कर गयो रे, ओ बांके सांवरिया।।

‘ताराचंद’ कहे मत तरसाओ, कृष्ण कन्हैया दरश दिखाओ,
काहे भूल बिसर गयो रे, ओ बांके सांवरिया,
जाने क्या जादु कर गयो रे, ओ बांके सांवरिया।।

जाने क्या जादू कर गयो रे, ओ बांके सांवरिया,
बांके सांवरिया, मेरे प्यारे सांवरिया,
जाने क्या जादु कर गयो रे, ओ बांके सांवरिया।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *