हम है वृंदावन के वासी, हम राधे राधे गाते है,Verified Lyrics  

Hum Hai Vrindavan Ke Vasi, Hum Radha Gate Hai,

हम है वृंदावन के वासी, हम राधे राधे गाते है,
हम है वृन्दावन के वासी।।

श्री राधा राधा कहने से, राधा कृपा बरसाती है,
मिल जाते है कुञ्जबिहारी जी, जीवन की प्यास बुझ जाती है,
हम भोर भए वृन्दावन की, परिक्रमा रोज लगाते है,
हम है वृन्दावन के वासी….

आनंद नहीं वृन्दावन सो, यहाँ बांके बिहारी रहते है,
वृन्दावन में आके देखो, यहाँ राधे राधे कहते है,
निधिवन में मधुर श्याम श्यामा, यहाँ आज भी रास रचाते है,
हम है वृन्दावन के वासी….

श्री राधा नाम और वृन्दावन, हमको प्राणो से प्यारे है,
वृन्दावन में रहकर देखा, दुनिया से अलग नज़ारे है,
हम मधुर मधुर ब्रजवासिन के, घर घर के टुकड़े खाते है,
हम है वृन्दावन के वासी….

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *