हे करुणामयी राधे, मुझे बस तेरा सहाराVerified Lyrics 

He Karunamayi Radhe Mujhe Bas Tera Sahara

♡

हे करुणामयी राधे,
मुझे बस तेरा सहारा है,
अपना लो मुझे श्यामा,
तेरे बिन कौंन हमारा है।
हे करुणामयी राधे…

कोई किसी का नहीं जहाँ में,
झूठी जग की आस-२
हम बेबस लाचारों की श्यामा,
तुम से यही अभिलाष-२
दीनों पे कृपा करना,
यही स्वभाव तुम्हारा है-२
हे करुणा मयी राधे…

गहरी नदिया नांव पुरानी
डगमग डोले नैया-२
बिच भवर में आन फसा हूँ
पकड़ो मेरी बहियाँ-२
कहीं डूब ना जाऊँ मैं
किशोरी दूर किनारा है-२
हे करुणा मयी राधे…

तेरे दर पे जो भी आए
उनको तुम अपनाती-२
गर्दिश के मारो की श्यामा
बिगड़ी बात बनाती-२
हम जैसे अधमो का
जीवन तुमने ही सवारा है-२
हे करुणामयी राधे…

चित्र विचित्र अपने कर्मों से
मन ही मन घबराए-२
तेरी किरपा का ले के सहारा
द्वार तुम्हारे आए-२
तेरे दर के सिवा मेरा
कहीं नहीं और गुजारा है-२
हे करुणा मयी राधे…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *