देखा करो ना सांवरे हमको यूँ प्यार से

Dekha Karo Na Sanware Hamko Yun Pyaar Se

♡

देखा करो ना सांवरे हमको यूँ प्यार से
हम तो हुए हैं बावरे नज़रों की मार से

◾️ खंजर बनी है सांवरे बांकी अदा तेरी
जी भर के देखा तो बता कैसी खता मेरी
घायल सा कर दिया मुझे इसके तो वार से
देखा करो ना सांवरे…

◾️ चित्तवन तुम्हारी क्या कहें, मस्ती बरस रही
पाने की इक झलक तेरी दुनिया तरस रही
देखा तो पल में हो गए हम बेकरार से
देखा करो ना सांवरे…

◾️ घुंघराले केस यूँ लगे यूँ तितलियाँ उड़ें
मुस्काये जब तू सांवरा, तो बिजलियाँ गिरें
रौशन हमारे दिल हुए तेरे दीदार से
देखा करो ना सांवरे…

◾️ दिल में हमारे प्यार का सैलाब फट पड़े
नज़रों की मार से तेरी बेताब हैं बड़े
जब जब तू देखा दासी को, खोया प्यार से
देखा करो ना सांवरे…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *