श्याम सलोने का प्यारा श्रृंगार है

Shyam Salone Ka Pyara Shringar Hai

♡

दिलवाला रंगरसिया मनबसिया बड़ा प्यारा
दिलवाला मतवाला सारे जग का उज्जियारा
श्याम सलोने का प्यारा श्रृंगार है,
कितना सुन्दर सांवलिया सरकार है।
सजा दरबार है की छायी बहार है।

◾️ मोर छड़ी हाथों में विराजे मोर मुकुट सिर पे है साजे।
मोर मुकुट सिर पे है साजे-2,
कान में कुण्डल गल वैजन्ती हार है॥
कितना सुन्दर सांवलिया…

◾️ बागा इनका बड़ा ही न्यारा जरीदार ये प्यार प्यारा।
जरीदार ये प्यार प्यारा-2,
हीरे मोती रत्नों की भरमार है॥
कितना सुन्दर सांवलिया…

◾️ केसर चन्दन है सुहाना खुशबू उड़े और करे दीवाना।
खुशबू उड़े और करे दीवाना-2,
केसर के संग इत्तर की बौछार है॥
कितना सुन्दर सांवलिया…

◾️ गेंदा और गुलाब मोगरा रजनीगंधा का है गजरा।
रजनीगंधा का है गजरा-2,
जूही चमेली संग महके कचनार है॥
कितना सुन्दर सांवलिया…

◾️ कलिकाल का ये अवतारी लीले की करता है सवारी।
लीले की करता असवारी-2,
तीन बाण का ना पाया कोई पार है॥
कितना सुन्दर सांवलिया…

◾️ बोलो जय श्री श्याम रे भक्तों ‘राजू’ ये कहता है सबको।
निर्मल ये कहता है सबको-2,
श्याम नाम में ही जीवन का सार है॥
कितना सुन्दर सांवलिया…

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *