लिखने वाले ने लिख डाला, मिटा ना कोई पाया।Verified Lyrics  

Likhne Vale Ne Likh Dala, Mita Na Koi Paya

लिखने वाले ने लिख डाला, मिटा ना कोई पाया।
बिगड़ी बनाने वाले बाबा, तेरी शरण में आया ।।

राजाओं के राज हो तुम, भीख माँगने वाले हैं हम।
देने वाला ये ना सोचे, माँगने कौन है आया।।
बिगड़ी बनाने वाले……………….।।1।।

किसकी लाऊँ बाबा सिफारिस, मेरी तुमसे यही है गुजारिस।
तेरा दर अब आखिरी दर है, सोच के ये ही आया।।
बिगड़ी बनाने वाले……………….।।2।।

एक नजर जिस पर भी डाले, वक्त बदलते देर ना लागे।
“बनवारी” मैं भटक-भटक कर, सही जगह पर आया।।
बिगड़ी बनाने वाले……………….।।3।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *