किसने सजाया खाटू वाले कोVerified Lyrics 

Kisne Sajaya Khatu Wale Ko

किसने सजाया खाटू वाले को,
बनड़ा बनाया खाटू वाले को
किसने सजाया खाटू वाले को।

माथे लगाया, प्यारा चन्दन का टीका,
चंदा भी जिसके आगे लागे फीका फीका,
गजरा पहनाया, खाटू वाले को,
बनड़ा बनाया खाटू वाले को
किसने सजाया खाटू वाले को-(२)

कारी मतवाली आँखें प्यारी प्यारी,
भक्तों को घायल करती बन कर कटारी,
कजरा लगाया खाटू वाले को,
बनड़ा बनाया खाटू वाले को
किसने सजाया खाटू वाले को-(२)

अधरों पे मुरली साजे, प्यारी मुस्कान है,
जो भी देखे पल में होता, वो कुर्बान है,
सेहरा सजाया खाटू वाले को,
बनड़ा बनाया खाटू वाले को
किसने सजाया खाटू वाले को-(२)

बन के बाराती नांचे, भगत दीवाने,
आया है रोमी, भजन सुनाने,
लीले पे बिठाया खाटू वाले को,
बनड़ा बनाया खाटू वाले को
किसने सजाया खाटू वाले को-(२)

किसने सजाया खाटू वाले को,
बनड़ा बनाया खाटू वाले को,
किसने सजाया खाटू वाले को।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *