जो तुमको भूल जाए वो दिल कहां से लाऊं

Jo Tumko Bhool Jaye Vo Dil Kahan Se Laun

♡

जो तुमको भूल जाए, वो दिल कहां से लाऊं
दिल है तो दिल में क्या है, कैसे तुम्हे बताऊँ

◾️ मेरे दिल का राज़ गम है, तू है बेनेयाज़ गम से
तुझे अपने दर्दे दिल की क्या दासता सुनाऊं

◾️ नहीं अब रहा भरोसा मदहोश जिंदगी का
तेरी याद के नशे में कहीं राह में गिर ना जाऊं

◾️ मेरे दिल की बेबसी में अरमान थक गएँ हैं
तेरी राह पे नज़र है अब और चल ना पाऊं

◾️ मुझे याद तुम हो लेकिन, मुझे याद भी है अपनी
कभी यूँ भी याद आओ, के मैं खुद को भूल जाऊं

One Comment

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *