इतनी किरपा साँवरे बनाए रखना,Verified 

Etni Kripa Sanware Banaye Rakhna

♡

इतनी किरपा साँवरे बनाए रखना,
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा साँवरे बनाए रखना।

तूँ मेरा मैं तेरा बाबा तू राजी मैं राज़ी,
तेरे नाम पे लिख दी मैंने इस जीवन की बाज़ी,
लाज तुम्हारे हाथ है बचाएँ रखना,
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा संवारे बनाये रखना।

तेरे प्रेमियोँ मैं मन लगता और कहीं ना लागै,
तेरे द्वार के आगे बाबा सब फीका सा लागे,
भजनोँ की इस भूख को बनाये रखना,
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,
इतनी किरपा संवारे बनाये रखना।

हाथ जोड़ कर करूँ प्रार्थना मुझको भूल ना जाना,
तेरे दर पर लगा रहे बस मेरा आना जाना,
दिन पे दिन ये सिलसिला चलाये रखना,
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना।

यह भी पढ़ें: Top 10 Khatu Shyam bhajan

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *