चल भगता हूण श्याम दे चलिए,Verified Lyrics  

Chal Bhakta Hun Shyam De Chaliye

दोहा – चल भगता हूण श्याम दे चलिए,
साडा दूजा होर ना ठिकाणा,
जग सारा हूण रेन बसेरा,
आज रुक ना कल टूर जाणा।

तेरा साथ निभायेगा,
विश्वास जरुरी है,
तेरी बिगड़ी बनाएगा,
विश्वास जरुरी हैं।।

जिस दिन भी तू सच्चे मन से,
इसका हो जाएगा,
उस दिन से तू हर पल इसको,
अपने संग पाएगा,
तेरे संग संग चलेगा ये,
तेरे संग संग चलेगा ये,
आभास जरुरी है।।

होके मगन तू जब भी,
इसके भजनों को गाएगा,
गर हो भरोसा पक्का,
तेरे सामने आएगा,
प्यास नैनों की बुझाएगा,
पर प्यास जरूरी है।।

श्याम नाम की मस्ती में तू,
‘अरविन्द’ अब तो खो जा,
छोड़ के चिंता और फिकर तू,
गोद में इसकी सो जा,
हाथ सिर पे फिराएगा,
हाथ सिर पे फिराएगा,
एहसास जरुरी है।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *