ऐसे कैसे तुझसे बाबा, टूटेगा ये रिश्ता पुरानाVerified Lyrics 

Aise Kaise Tujhse Baba Tutega Ye Rishta Purana

♡

ऐसे कैसे तुझसे बाबा, टूटेगा ये रिश्ता पुराना-२
आधा मैं निभाऊं, आधा तुम निभाना,
ऐसे कैसे तुझसे बाबा, टूटेगा ये रिश्ता पुराना।

तुझे बाबा हम तो, किसी को ना जाने-२
बस तुझे पहचाने, हाथ हाथों से ना छुड़ाना,
आधा मैं निभाऊं, आधा तुम निभाना,
ऐसे कैसे तुझ से बाबा, टूटेगा ये रिश्ता पुराना।

पूजा विधि जप तप, करना ना जाने,
प्रेम पुजारी तेरे, प्रेम को मानें,
नेम सबर से अनजाना,
आधा मैं निभाऊं, आधा तुम निभाना,
ऐसे कैसे तुझ से बाबा, टूटेगा ये रिश्ता पुराना।

तुझको ना छोड़े और, ना छोड़ेंगे,
सुन ले तुझे भी बाबा, छोड़ने ना देंगे,
निर्मल श्याम तेरा, दीवाना,
आधा मैं निभाऊं, आधा तुम निभाना,
ऐसे कैसे तुझ से बाबा, टूटेगा ये रिश्ता पुराना।

ऐसे कैसे तुझ से बाबा,
टूटेगा ये रिश्ता पुराना, टूटेगा ये रिश्ता पुराना,
आधा मैं निभाऊं, आधा तुम निभाना,
ऐसे कैसे तुझ से बाबा, टूटेगा ये रिश्ता पुराना।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *