रखवाला प्रतिपाला मेरा लाल लंगोटे वाला कदम कदम पर रक्षा करता

Rakhawala Pratipala Mera Laal Langote Wala Kadm Kadam Par Rakdha Karta.

♡

रखवाला प्रतिपाला
मेरा लाल लंगोटे वाला
कदम कदम पर रक्षा करता
कदम कदम पर रक्षा करता
घर घर करे उजाला
रखवाला प्रतिपाला
मेरा लाल लंगोटे वाला।।

◾️निशदिन तेरा ध्यान लगाऊं
जपूँ आपकी माला
धुप दिप नित ज्योत जगाऊँ
धुप दिप नित ज्योत जगाऊँ
पड़े ना यम से पाला
रखवाला प्रति-पाला
मेरा लाल लंगोटे वाला।।

◾️मन मंदिर में वास करो प्रभु
ओ अंजनी के लाला
पापों का मेरे नाश करो तूम
पापों का मेरे नाश करो तूम
बनके दीनदयाला
रखवाला प्रति-पाला
मेरा लाल लंगोटे वाला।।

◾️लाल सूरत मेरे मन को मोहे
शीश पे मुकुट विशाला
कानन कुण्डल तिलक विशाला
कानन कुण्डल तिलक विशाला
गल मोतियन की माला
रखवाला प्रति-पाला
मेरा लाल लंगोटे वाला।।

◾️राम सिया तेरे मन सोहे
अजर अमर तेरी माया
घर घर होवे पूजा तेरी
घर घर होवे पूजा तेरी
सिया सुध लाने वाला
रखवाला प्रति-पाला
मेरा लाल लंगोटे वाला।।

◾️लक्ष्मण मूर्छित पड़े धरणी पर
वैद्य बुलाकर लाया
आज्ञा पा संजीवन लाने
आज्ञा पा संजीवन लाने
पवन वेग से चाला
रखवाला प्रति-पाला
मेरा लाल लंगोटे वाला।।

◾️रखवाला प्रतिपाला
मेरा लाल लंगोटे वाला
कदम कदम पर रक्षा करता
कदम कदम पर रक्षा करता
घर घर करे उजाला
रखवाला प्रतिपाला
मेरा लाल लंगोटे वाला।।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *